फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन दौड़ लगाने में छूट गए पसीने, कई दौड़ लगाते हुए गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा में 105 लड़कियां पास
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
दिल्ली पुलिस के लिए छठी वाहिनी आरआरएफ में चल रही महिला भर्ती के अंतिम दिन 105 लड़कियों ने शारीरिक परीक्षा पास की। बृहस्पतिवार को 795 अभ्यर्थियों का फिजिकल होना था। लेकिन 335 ने ही एंट्री कराई। इस दौरान 1600 मीटर की दौड़ में कई लड़कियां बीच में गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

पांच जुलाई से चल रही शारीरिक परीक्षा में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद की परीक्षा होनी थी। लेकिन गर्मी और उमस के कारण कई लड़कियां दौड़ में हिम्मत हार गईं। कई को डाक्टरों को उपचार देना पड़ा। अब 14 से 28 जुलाई तक पुरुषों की शारीरिक परीक्षा होगी। दिल्ली पुलिस के डीसीपी एवं भर्ती बोर्ड के चेयरमैन देवेंद्र आर्य ने बताया कि1600 मीटर दौड़, दस मीटर लंबी कूद और तीन फीट ऊंची कूद के अलावा लंबाई के मानकों पर खरे उतरने के बाद ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठ पाएंगे।
विज्ञापन

25885 पुरुष अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए शुक्रवार सुबह पांच बजे से पुरुषों की एंट्री की जाएगी। पुरुषों में 25885 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे।
पुरुषों के लिए भर्ती मानक
1600 मीटर दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी।
14 फीट की लंबी कूद।
3.9 फीट ऊंची कूद।
पुरुषों का सीना और लंबाई भी नापी जाएगी।

प्रमुख बातें===
छठी वाहिनी आरआरएफ में चल रही दिल्ली पुलिस की महिला भर्ती का अंतिम दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें