फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू राणा का मौत साजिश के तहत हुई---- जयचंद भदौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम(मेरठ)। रुड़की रोड पर हनुमान एंक्लेव में सपा नेता पिंटू राणा की तेरहवीं में शामिल होने आए राजपूताना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद भदौरिया ने पिंटू राणा की मौत को हादसे में नहीं माना। उन्होंने कहा कि पिंटू को षडयंत्र के तहत मारा गया है। इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए। इसके लिए वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगें ओर इसकी निष्पक्ष जांच कराएगें। अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो राजपूताना सभा मेरठ में ही टैंट लगाकर लड़ाई लड़ेगी। अब यह लडाई पिंटू के परिवार की नहीं है बल्कि पूरे राजपूताना की भी है।

पत्रकारों से बात करते हुए भदौरिया ने कहा कि राजपूताना सभा का पिंटू राणा प्रदेश अध्यक्ष था। उसकी मौत के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आएं हैं, जिससे मौत का कारण हादसा नहीं, बल्कि हत्या उजागर हो रही है। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मुख्,य सचिव ओर मेरठ एसएसपी मंजिल सैनी से मिलेगें। उन्हें उमीद है कि पिंटू के परिवार को न्याय मिलेगा। उन्हें प्रदेश की सरकार पर न्याय का भरोसा है। जांच कर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा वह सीबीआई जांच की भी मांग करेगें।
विज्ञापन


उन्होंने अरोप लगाया कि पिंटू के साथ रहे प्रदीप गर्ग हादसे के दौरान गाडी में ही नहीं थे। गाडी में सिर्फ पिंटू ओर ड्राइवर दिनेश था। संपत्ति के विवाद को लेकर पिंटू राणा के साथ इसे हादसे का रूप दिया गया है। उन्होंने प्रदीप गर्ग को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि कुछ माह से वह उससे जुडा हुआ था। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव एवं दौराला ब्लाक प्रमुख सचिन देव अहलावत ने कहा कि वह भी स्थानीय स्तर पर पिंटू परिवार की लडाई लड़ेगें ओर न्याय दिलाकर रहेगें। इस दौरान पदमेंद्र सिंह मिठेपुर, अभिषेक गुर्जर, पवन गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, बाबर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा नेता पिंटू राणा की एक जुलाई को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शिकोहाबाद के पास दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी फॉर्च्युनर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी और गाड़ी में सवार पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी प्रदीप गर्ग और चालक दिनेश घायल हो गए। इस पर सवाल खडे़ हो रहे हैं। पिंटू की सोने की चार अंगूठियां, दो मोबाइल, सूटकेस तथा अन्य सामान मौके से गायब मिला था। शुक्रवार को मेरठ में उनके आवास पर हुई तेरहवीं में सपा नेता शिवपाल यादव के साथ साथ विभिन्न नेता पहुुंचे।


सास बातें
जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर जांच की करेंगे मांग
सपा नेता पिंटू राणा की दुर्घटना में हुई मौत पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें