फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 58 पर यात्रियों पर पेड़ेगा बोझ, आज रात से बढा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल कंपनी ने बोर्ड पर लगाई नयी रेट सूची, यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन


मोदीपुरम। दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वालों की जेब पर मार पड़ गई है। वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा और एनएचएआई ने टोल टैक्स बढ़ा दिया है। शुक्रवार रात 12 बजे से टोल पर नए टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई है। कंपनी ने जो पहले दाम भेजे थे, उनमें से पांच-पांच रुपये कम कर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
एनएच 58 पर सिवाया गांव के पास वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा टोल वसूली कर रही है। कंपनी ने दो साल बाद एक जुलाई से टैक्स बढ़ा दिया है। टोल बढ़ोतरी में कार जीप पर पांच से 10 रुपये और बस व ट्रक और अन्य बड़े वाहनों पर 25 रुपये तक अतिरिक्त टोल बढ़ाया है। पंद्रह दिन पहले एनएचएआई को टोलवे कंपनी ने टैक्स बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिस पर मुहर लगा दी गई है। करीब दो साल बाद टैक्स को बढ़ाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार लोकल किराये में भी पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष भी 1 जुलाई से टैक्स बढ़ा नहीं था, कम हो गया था। दो साल से पैसे न बढ़ने के कारण टैक्स को लेकर कोई विवाद भी नहीं हुआ है। अब टैक्स के बढ़ने के कारण नया विवाद भी शुरू होगा। क्योंकि सबसे ज्यादा विवाद लोकल किराये पर होगा, इसे भी बढ़ाने के लिए इस बार शामिल किया गया है।
विज्ञापन


नया और पुराना शुल्क
टोल टैक्स की नयी दरें रुपये में पूर्व की दर
कार -जीप 80 75
हल्के वाहन मिनी बस 145 135
ट्रक/बस दोएक्सल 290 275
दो बहु धुरीय यान 470 445
लोकल 20 15

लोकल किराये में तीन साल बाद बढ़ोतरी
दस किमी के दायरे को ग्रामीणों ने टोल से मुक्त करने के लिए रखा गया था। इसको लेकर हर साल धरना प्रदर्शन और हंगामे भी हुए हैं, लेकिन फ्री न करते हुए दस किमी के दायरे में लोकल किराया शुरुआत में दस और फिर 15 रुपये कर दिया गया था। अब तीन साल बाद इस किराये को बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है। पूर्व में तीन साल पहले भी पांच रुपये बढ़ाए गए थे, लेकिन विरोध के चलते कंपनी बैकफुट पर आ गई थी।

टैक्स बढ़ाना ठीक नहीं : टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वह मध्यप्रदेश में शहीद किसानों के परिवार को सांत्वना देने के लिए आए हुए है। मध्य प्रदेश से लौटकर टोल प्लाजा द्वारा बढ़ाए गए दामों के विरोध में रणनीति बनाएंगे। टोलवे कंपनी द्वारा यह दाम बढ़ाना ठीक नहीं है, काम अधूरे पड़े हैं और हर बार टैक्स बढ़ा देते हैं।

आंदोलन की दी चेतावनी
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह और संजय चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के मैनेजर राजीव कुमार को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में कहा कि हाईवे पर कार्य अधूरे पड़े हैं, लेकिन कंपनी द्वारा उनका निर्माण नहीं किया गया है। अगर कंपनी ने बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लिया तो भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


कंपनी एनएचएआई के निर्देश पर ही टोल की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने जो एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा था, उसमें संशोधन कर नए दाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें पांच से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयासरत है। - टोल डायरेक्टर जीवी रंगासांई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें