फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीएम समीर वर्मा ने बताया कि सरकार के 100 दिन के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता वाले एजेंडे के उद्योगों को बढ़ावा देने एवं उद्यमियों के विकास एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु अनेकों कार्य किए जा रहे है। बैठकों का आयोजन कराकर मौके पर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मेरठ में कैंची कलस्टर कॉमन फैसिलिटी सेंटर पॉकेट-एफ, लोहिया नगर, हापुड़ रोड, मेरठ में स्थापना कराई गई। शीघ्र ही कैंची उद्योग से जुड़े उद्यमियों को कॉमन फैसिलिटी सेंटर का लाभ मिलना आरंभ होगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में योजनांतर्गत 100 दिनों में 27 लाभार्थियों को विभिन्न बैंक शाखाओं से ऋण स्वीकृत कराया गया, जिसके सापेक्ष 17 लाभार्थियों को ऋण वितरण कराया गया है। जिसके बाद लाभार्थियों द्वारा अपना उद्योग एवं व्यवसाय आरंभ कर दिया गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति सब ट्राईबल प्लान योजनांतर्गत अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को बिजली मोटर रिपेयरिंग के 14, प्लम्बिंग के 12, टेलरिंग के 19 सहि कुल 45 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें