फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लाख 42 हजार पुरानी करेंसी के साथ पांच दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व प्रधान के साथ कार में महिला समेत पांच लोग थे
विज्ञापन

- नोट बदलने जा रहे थे, जांच करने में जुटी है पुलिस
फोटो
मेरठ/मोदीपुरम। 30 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ पूर्व प्रधान के बेटे समेत पांच लोग बुधवार देर रात पल्लवपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरबीआई के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी। पुराने नोट कहां से आए और उनको बदलने के लिए कहां ले जा रहे थे, इसकी जांच पुलिस भी कर रही है। पकड़े जाने में एक महिला भी शामिल है।
एसओ पल्लवपुरम बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार की चेकिंग कर शक्ति सिंह उर्फ जोनी पुत्र अमरसिंह (पूर्व प्रधान) निवासी रिठानी, रविंद्र पुत्र कृष्णपाल निवासी गावडी कायस्थ, मनोज पुत्र दीपचंद मछरी, दीपक पुत्र मदनलाल निवासी भूपेंद्र पुत्र मोदीनगर, ममता पत्नी भरत सिंह निवासी मोहल्ला सुमन ठाकरे निवासी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी कार की तलाशी ली तो उसके 29.42 लाख रुपये के पुराने नोट एक बैग में मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो शक्ति सिंह उर्फ जोनी ने बताया कि उसकी गांव में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उसके पास में 29.42 लाख रुपये के पुराने नोट काफी दिनों से रखे थे, जिसको बदलने के लिए रविंद्र और महिला उसको ले जा रहे थे। देर रात तक पुलिस पूछताछ करने में जुटी थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें