फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुल जाएगा जीएसटी पोर्टल, करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जीएसटी पोर्टल रविवार (25 जून) से फिर खुल रहा है। जिन व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराया है या पंजीकरण करा लिया, मगर दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं, वे रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करा सकते हैं।
विज्ञापन

जीएसटी माइग्रेशन की प्रक्रिया नई होने के कारण व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जो व्यापारियों को जागरूक कर रही हैं। वाणिज्य कर और सेंट्रल एक्साइज के अधिकारी व्यापारियों को लाइव डेमो करके दिखा रहे हैं, रिटर्न दाखिल करने और भुगतान आदि से संबंधित जानकारी दी जा रही है। पंजीकरण करने की तारीख एक बार पूरी हो गई थी, लेकिन व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी पोर्टल को 25 जून से फिर से खोला जा रहा है।
एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर वीएन सिन्हा ने बताया कि एक जुलाई से जीएसटी लागू हो रहा है। इसके लागू होने के बाद 20 लाख से अधिक की आय वाले वही व्यापारी व्यवसाय कर पाएंगे, जिनके पास जीएसटी एआरएन (एप्लीकेशन रेफ्रेंस नंबर) होगा। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों से सामान खरीद फरोख्त करने वाले व्यापारियों को भी पंजीकरण करना जरूरी है। शहर के करीब साढ़े चार हजार व्यापारी ऐसे हैं, जिन्होंने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इस कारण इन व्यापारियों को अब तक जीएसटी एआरएन नहीं मिल सका है। एनआरएन के लिए माइग्रेशन के बाद व्यापारियों को आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने हैं। इसके लिए व्यापारियों को एक और मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेरठ से करीब साढ़े 28 हजार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन


यह आ रही दिक्कत
वाणिज्य कर के अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी में दस्तावेज अपलोड करने में कुछ व्यापारियों को दिक्कत आ रही है। इसकी वजह यह है कि कुछ व्यापारियों की आधार कार्ड और पैन कार्ड में अलग-अलग डिटेल है। किसी की जन्म की तारीख अलग है तो किसी का नाम अलग लिखा है।
विज्ञापन


खास बातें
एक जुलाई से लागू हो रहा है जीएसटी
साढ़े चार हजार व्यापारी नहीं कर पाए हैं रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें