फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 की ओर बढ़ा, उमस ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम।
बारिश के बाद पारा फिर से 40 डिग्री की और बढ़ रहा है। उमस भी पसीने छुड़ा रही है। गर्मी का असर अभी दो दिन ऐसे ही रहेगा। इसके बाद बारिश होने से फिर मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम गर्म रहा। सूरज की तपिश और दिन में बढ़ी उमस गर्मी को बढ़ा रही है। शनिवार को दिनभर उमस ने परेशान किया। मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 और न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन गर्मी और उमस का दौर बना रहेगा। पारा चढ़ता हुआ 40 पर पहुंच सकता है। 27 और 28 को फिर से बारिश का सिस्टम बन रहा है। इस कारण से वेस्ट यूपी में भारी बारिश हो सकती है। मानसून भी जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें