फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर भाकियू ने विभिन्न मांगो को लेकर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने दिया तहसील परिसर में धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान 21 जून को करनाल हाईवे पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जाम के दौरान योग करने का निर्णय लिया गया। जाम के दौरान जरूरी वाहन सेवा को अवरुद्ध न करने की भी बात कही गई। भाकियू ने स्पष्ट कहा कि एंबुलेंस, अग्नि शमन और सेवा के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन

सरधना तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के द्वारा दिल्ली जंतर मंतर पर 15 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत द्वारा 21 जून को सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे जाम करने के निर्णय को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पांच सूत्रीय एक मांग पत्र डीएम के संबोधन में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपा गया। मध्यप्रदेश में किसानों पर हुई फायरिंग के मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने, उन्हें मुआवजा दिलवाने, मामले की सीबीआई जांच साथ ही किसानों की फसलों में न्यूनतम मूल्य को जोड़ने की बात कही गई। वहीं, किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। साथ ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए। इस दौरान मवाना तहसील में बिजनौर हाईवे, खिर्वा बाईपास पर योग करने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, सतवीर जंगेठी, धीर सिंह नंगला, ओमवीर सिंह, रविंद्र दौरालिया, विनोद जिटौली, तहसील अध्यक्ष और पूर्व प्रधान छुर विनेश कुमार, संजय दौराला, प्रमोद चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन


---डीएम को संबोधित एसडीएम सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र
बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक हाईवे पर योग करने का निर्णय लिया
हाईवे जाम के दौरान एंबूलेंस, अग्निशमन, आर्मी सेवा बहाल रखने की बात कही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें