फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रोजा इफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से मंगलवार को नौचंदी मैदान के पटेल मंडप में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हजारों लोगों ने गाय के दूध से रोजा इफ्तार किया।
विज्ञापन

पटेल मंडप में रोजा इफ्तार से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस वरिष्ठ प्रचारक एवं संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इंद्रेश कुमार ने संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम कोई नहीं सभी भारत के वासी हैं। हम किसी धर्म-जाति में नहीं बंटने वाले। हिंदू मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने के लिए रोजा इफ्तार से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता। उन्हाेंने मुस्लिमों को कुरान की आयतें पढ़कर सुनाई। हजारों रोजदारों ने रोजा इफ्तार किया। संयोजक कुंवर बासित अली ने बताया कि रोजदारों ने गाय के दूध से रोजा इफ्तार किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैय्यद गैरूल हसन रिज़वी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, प्रचारक एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गिरीश जुयाल, प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मुजफ्फरनगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, नगीना सासंद डॉ. यशवंत सिंह, बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंदु, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्यवीर त्यागी, नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमात उलेमा हिंद मौलाना शुऐब कासमी, मौलाना मशहूदर्रहमान शाहिन जमाली चतुर्वेंदी, कार्यक्रम सह संयोजक दिलशाद चौहान, काजी शादाब,आदेश गर्ग, फराज राणा, जाबिर राणा मौजूद रहे।
कई लोगों ने किया विरोध
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि रोजा इफ्तार के लिए गाय के दूध के इस्तेमाल के लिए लोगों को पहले ही बता दिया गया था।कुछ लोगों ने कार्यक्रम का विरोध भी किया था। इसके बावजूद हजारों की संख्या में रोजेदारों कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एंव मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम
- आरएसएस प्रचारक सहित सैकड़ों लोग इफ्तार में पहुुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें