फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकिल योग से भाजपा को घेरने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी ने बनाई योजना, योग दिवस पर निकालेंगे साइकिल यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। 21 जून को विश्व योग दिवस पर सपाई साइकिल योग करते नजर आएंगे। साइकिल चलाने को सेहत के लिए फायदेमंद बताते हुए सपा हाईकमान ने साइकिल यात्रा का एलान किया है। मेरठ में सपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी इसकी योजना तैयार कर रही है।
सपा का मानना है कि भाजपाई जगह-जगह योग शिविर लगाकर लोगों के बीच मौजूदगी दर्ज कराने में सफल हो सकते हैं। इसके लिए सपा ने साइकिल रैली को हथियार बनाया है। साइकिल रैली के तहत सपाई पर्यावरण बचाओ का संदेश देंगे। साइकिल चलाओ और स्वस्थ जीवन पाओ इस संदेश के साथ साइकिल रैली की शुरुआत की जाएगी। सपा की कोशिश है कि साइकिल रैली को शहर और कस्बों में बड़े स्तर पर निकाला जाए, ताकि उनकी उपस्थिति दर्ज हो। इस संबंध में लखनऊ में बैठे हाईकमान से भी दिशा-निर्देश आए हैं। दूसरी तरफ, मेरठ में सपाइयों में आपसी कलह रहती है, ऐसे में कहीं साइकिल रैली प्रभावित न हो जाए, इसे लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


10 किलोमीटर चलाएंगे साइकिल
मेरठ में सपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी की योजना भाजपा को घेरने की है। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि सातों विधानसभा क्षेत्रों में 21 जून को प्रात: दस बजे से कम से कम दस किलोमीटर साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह जिम्मेदारी विधानसभा संगठन एवं पूर्व प्रत्याशी व प्रमुख नेताओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन


19 जून को होगी बैठक
21 जून की रणनीति तैयार करने के लिए 19 जून को सुबह दस बजे जिला पार्टी कार्यालय जेल रोड पर एक बैठक होगी। इसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाग लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें