मोरना। सतगुरु समनदास महाराज मंदिर आश्रम तीर्थधाम शुक्रताल में इस वर्ष भी चतुर्थ ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए आयोजक दिन रात तैयारी में जुटे हुए हैं। श्रद्धालु साफ सफाई करने में लगे हैं।
धर्मनगरी शुक्रताल में सतगुरु समनदास महाराज के परम शिष्य महाराज गोरधन दास व सोमदास महाराज ने बताया कि आठ जून को सत्संग का आयोजन किया जाएगा। स्वामी समनदास महाराज की शोभायात्रा हरिदास महाराज आश्रम से आरंभ होकर बैंडबाजों और विभिन्न सुंदर झांकियों के साथ शुक्रताल के मुख्यमार्गों से होकर निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजकगण जुटे हुए हैं।