फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितौड़ झाल पर कृषि वैज्ञानिक केंद्र बनाने पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। क्षेत्र के गांव चितौड़ा में कई वर्षों से सिंचाई विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर कुछ किसानों ने कब्जा कर रखा है। ग्राम प्रधान ने किसानों की बैठक बुलाकर भूमि पर कृषि वैज्ञानिक केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा था। किसानों और ग्राम प्रधान के बीच भूमि खाली कराने को लेकर सहमति बन गई। इस भूमि पर कृषि वैज्ञानिक केंद्र का निर्माण होना है।
विज्ञापन

चित्तोड़ा झाल पर पिछले कई वर्षों से सिंचाई विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर शमशाद, रामपाल, पप्पू, वीरेंद्र, निसार, गय्यूर, इलियास, नारायण आदि लोग कब्जा कर फसल बोते चले आ रहे हैं। कई बार कब्जा हटवाने के बाद भी ये लोग कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस भूमि पर केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान द्वारा कृषि वैज्ञानिक केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है।ग्राम प्रधान ममतेश कुमार उनके पति विनोद पाल ने कब्जा करने वाले किसानों की बैठक बुलाकर क्षेत्र को एक नई मिलने वाली सौगात कृषि वैज्ञानिक केंद्र के बारे में जानकारी दी। घंटों चली बातचीत में आखिरकार किसानों और ग्राम प्रधान के बीच भूमि खाली कराने को लेकर आपस में सहमति बन गई। किसानों ने कहा कि वह अपनी फसल काट कर भूमि को छोड़ देगें। ग्राम प्रधान पति विनोद पाल द्वारा सिंचाई विभाग के जिलेदार व सिखेड़ा थाना प्रभारी नीरज कुमार को बुलाकर किसानों के हस्ताक्षरयुक्त सहमति पत्र उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें