फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। श्री बालाजी भक्त मंडल की ओर से विष्णु बैंक्वेट हॉल में महामंडलेश्वर भैय्यादास महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय कथा का शुभारंभ यज्ञ एवं कलश यात्रा से हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को कथा स्थल पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें महामंडलेश्वर भैय्यादास जी महाराज, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं विधायक केपी मलिक सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की। इसके बाद पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा विष्णु बैंक्वेट हाल से शुरू होकर बिनौली रोड़, सारंग सिनेमा रोड़, गांधी रोड़, कैनाल रोड़, रेलवें रोड़ होते हुये कथास्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में सबसे पीछे बग्गी पर कथा व्यास बाल साध्वी राधा देवी भी उपस्थित थी। मंगलवार से कथा का विधिवत रूप से शुभारंभ होगा। इस आयोजन में पुष्पेंद्र तोमर, डॉ. योगेश जिंदल, गोपाल, भास्कर शर्मा, रविंद्र राठी, राकेश पांचाल, सुनील सभासद, राहुल शर्मा, नीरज कौशिक, राकेश विश्वकर्मा, अमित तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें