फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसिलिंग आज से, पहले दिन सर्वर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश में बीएड सत्र 2017-19 में एडमिशन के लिए मंगलवार से काउंसिलिंग शुरू हो रही है। 28 जून तक काउंसिलिंग का लंबा शेड्यूल जारी किया गया है। अभ्यर्थी और उनके परिजनों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सेंटरों ने अभ्यर्थियों के लिए तो बैठने के इंतजाम किए हैं, लेकिन उनके साथ आने वाले परिजनों को परेशानी हो सकती है। अभ्यर्थी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। पहले दिन सर्वर की परीक्षा होगी। हर साल पहले दिन सर्वर की दिक्कत की वजह से काउंसिलिंग लेट शुरू होती है।
विज्ञापन

मेरठ में काउंसिलिंग के लिए तीन सेंटर एमआईईटी, विद्या नॉलेज पार्क, आईआईएमटी विश्वविद्यालय को बनाया गया है। एक से लेकर 6500 रैंक तक के अभ्यर्थियों की पहले दिन काउंसिलिंग होनी है। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को वेबसाइट upbed.nic.in से डाउनलोड करना है। घोषणा पत्र भी वेबसाइट से डाउनलोड करके भरकर ले जाना है। सुबह नौ बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शेड्यूल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा सेंटर पर भीड़ बढ़ेगी।

ये है जरूरी
बुलावा पत्र, घोषणा पत्र, एडमिट कार्ड
10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटो कॉपी
ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का रिजल्ट पांच जून 2017 तक कंपलीट हो
500 और 5000 रुपये के दो ड्राफ्ट जो वित्त अधिकारी लखनऊ विवि के नाम पेयबल लखनऊ हो
जाति और आय प्रमाण पत्र
ओबीसी में जाति प्रमाण पत्र छह महीने से अधिक पुराना न हो
अन्य राज्य से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी का मूल निवास प्रमाण पत्र
वेटेज क्लेम कर रहे हैं तो मूल दस्तावेज और फोटोकॉपी
पांच पासपोर्ट साइज के फोटो

फर्जीवाड़े से बचें छात्र
सीट किसी अन्य के द्वारा लॉक करने की शिकायत रहती है। धोखे और फर्जीवाड़े से बचने के लिए वन टाइम पासवर्ड, जन्म तिथि और ड्राफ्ट नंबर किसी से साझा न करें। काउंसिलिंग अभ्यर्थी का खुद ही आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी केंद्रों के लिए

हर साल पहला दिन सर्वर की दिक्कत आती है
एक से लेकर 6500 रैंक तक बुलाए गए हैं अभ्यर्थी
मेरठ में तीन सेंटरों पर होगी, सावधानी की जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें