फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीडब्ल्यू एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी एमपीडब्ल्यू एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर उनको कार्य करने से मनाही कर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। इन कर्मियों ने वेतन दिलाने और समायोजन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यूपी एमपीडब्ल्यू एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां से ये लोग केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे और उनको भी ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि साल 2012 में स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के रूप में संविदा पर कर्मचारियों को रखा गया था। तीन साल तक कर्मचारियों ने विभाग में कार्य किया, लेकिन 2014 में मौखिक तौर पर कार्य करने से मना कर दिया गया था। इसमें कोई लिखित आदेश नहीं आया है। वह हाईकोर्ट में गए और अदालत ने कार्य करने के आदेश जारी करते हुए स्टे कर दिया, वे अदालत के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी उनको कार्य करने से वंचित कर रहे हैं। उनको वेतन भी नहीं दिया गया है। इन कर्मचारियों ने वेतन और समायोजन की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सतपाल सिंह, भारतवीर, अशोक शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, संजीव आर्य, सरवर कुरैशी, रजनीकांत और पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें