फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री निजानंद आश्रम में चल रहे साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में शनिवार को राजदास महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बुढ़ाना के रामेश्वर दास ने कहा कि सत्यगामी पुरुषों के लिए चमत्कार अवरोध होता है।
विज्ञापन

महाराज मुरलीधर ने क्षर, अक्षर एवं अक्षरातीत के भेद का खुलासा किया। सिंधु सागर महाराज ने प्राणनाथ की ब्रह्मवाणी एवं शास्त्रों के अनुसार आत्मा, जीव एवं मन का रहस्य समझाया। गाजियाबाद के महात्मा सुदीप ने कहा कि मन की पवित्रता ही धनी के धाम हृदय में विराजमान कराती है। जिसके द्वारा हमें धनी की साहिबी एवं उनके इश्क का बोध होता है। उन्होंने कहा कि मानव योनी मुश्किल से मिलती है। इसलिए हमें इसकी महत्ता समझनी चाहिए। इस मौके पर यशपाल, श्याम बिहारी, सुरेंद्र यादव, सुभाष, इसम सिंह, रजनी, रेनू, सुशीला, सुमन, साधना, मिन्नी, चारू समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड के साधकों ने ब्रह्मवाणी का रसपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें