फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने झुलसाया, पारा 42 के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (ब्यूरो)। तीन से लगातार बढ़ रहा दिन का तापमान शनिवार को दो डिग्री बढ़कर 42 डिग्री के पास पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी 5.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। दिन भर तेज धूप और लू भरी हवाएं चलने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और लू का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 41 व न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 37.7 23.4
2 39.7 22.5
3 41.8 27.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें