फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में नहाते समय बह निकली तीन बहने-लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/मेरठ। गंगनहर पुल पर शनिवार को गंगनहर में नहाते समय तीन बहनें बहाव में बह गईं। गनीमत रही कि इस दौरान नहर में नहा रहे लोगों ने उन्हें डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी राशिद सरधना में रिश्तेदारी में आया हुआ था। उसके साथ एक अन्य युवक और उसकी तीन बेटियां भी आई थीं। दोपहर के समय ये लोग नहर में नहाने लगे। इस बीच उसकी बेटी रेशमा (10 वर्ष), राशिदा (12 वर्ष) और रुखसार (13 वर्ष) नहर में नहाते समय बहाव में बह गईं। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचा लिया। उधर, थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

- मेरठ से सरधना गईं थी रिश्तेदारी में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें