फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीक्षोत्सव में 149 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 प्राथमिक विद्यालयों के मेधावियों को मिला बेहतर मंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित दीक्षोत्सव के तहत मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 149 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मीरपुर, लालपुर, सिखेड़ा, भदौड़ा, बनवारीपुर, डालमपुर और लाहोरपुर क्षेत्र के 15 प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला, भाषण, लेखन एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं में असाधारण क्षमता और सृजनात्मकता मौजूद है। शिक्षा का उद्देश्य अच्छे अंक प्राप्त करना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। चित्रकला, भाषण, लेखन और पारंपरिक खेल जैसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा और कौशल की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने की है। ऐसे आयोजन बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह, चीफ प्रॉक्टर एवं शोध निदेशक प्रो. वीरपाल सिंह, समन्वयक प्रो. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. योगेंद्र गौतम, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. आशीष कौशिक, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. कमल कुमार, अमरपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें