मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी प्राइमरी विंग में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ्शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जांच की। डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. नेहा, डॉ. मेघा सेठी, डॉ. मनप्रीत कौर ने शिविर में बच्चों के आंख, दांत, वजन आदि कि जांच की। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उचित प्रकार से ब्रश करने के तरीके बताए। चिकित्सक ने बच्चों को स्वस्थ रहने से संबंधित अनेक बातें समझाई। सभी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उचित खान - पान के महत्व बताए। जंक फूड के दुष्परिणाम बताते हुए उन्होंने संतुलित व पौष्टिक आहार के गुणों की व्याख्या की।प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रीता अब्बी आदि मौजूद रहे। संवाद