फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1466 लोगों में से 144 को टीबी की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। अगर किसी टीबी के मरीज को यह पता ना हो कि वह उसे टीबी है, तो वह 10 से 15 लोगों को मरीज बना सकता है। जिला क्षय रोग विभाग के चलाए जा रहे अभियान में 1466 लोगों की जांच हुई है, जिनमें से 144 को टीबी की पुष्टि हुई है। यह सर्वे 7 लाख 75 हजार आबादी पर किया गया है।
यह अभियान 26 दिसंबर से शुरू हुआ था और 25 जनवरी तक चलेगा। एक जनवरी तक चले पहले फेज में कोई मरीज नहीं मिला था, जबकि दूसरे फेज में 144 मरीज मिल चुके हैं। इस दौरान 659 लोगों की कोरोना की भी जांच हुई, मगर पुष्टि नहीं हुई। पहला फेज अनाथालय, नारी निकेतन, जिला कारागार, वृद्ध आश्रम, मदरसा और रैन बसेरों में चलाया गया। जबकि दूसरा फेज जबकि दूसरे फेज मलिन बस्तियों में चलाया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बीमारी के लक्षणों को छुपाए नहीं। बीमारी का जल्द पता लगाने पर उसका इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहा तीसरा चरण
तीसरा चरण में जिले में प्राइवेट प्रैक्टिशनर/ प्राइवेट लैब और केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भ्रमण कर रही है। इसमें प्राइवेट सेक्टर से टीबी का इलाज ले रहे मरीजों की एंट्री निक्षय पोर्टल पर की जाएगी, ताकि प्राइवेट नोटिफिकेशन को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें