फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14262 व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
14262 व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत नहीं
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण बढ़ाने के लिए किए गए सर्वे में 14262 व्यापारी अपंजीकृत निकले हैं। इनमें पंजीयन योग्य व्यापारियों के अलावा छोटे स्तर के व्यापारी भी शामिल हैं।
मेरठ जोन के अंतर्गत मेरठ और बागपत जिले आते हैं। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा 22 नवंबर 2019 से छह मार्च 2020 तक 68073 व्यापारियों का सर्वे किया गया है, जिसमें 53811 पंजीकृत तथा 14262 व्यापारी अपंजीकृत पाए गए। सर्वे प्रमुख बाजारों, तहसीलों, नगर पंचायतों, बड़ी ग्राम पंचायतों तथा नगर पालिका परिषद के अधिक्षेत्रों में किया गया। इस दौरान ऐसे व्यापारी, जिनके व्यापार का स्तर पंजीयन सीमा से अधिक है, लेकिन उन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन व्यापारियों को पंजीकरण कराने के संबंध में प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर संपूर्णानंद पांडे ने बताया कि अपंजीकृत व्यापारियों में से मेरठ जोन के 3761 व्यापारियों ने पंजीकरण करा लिया है। विभाग द्वारा अपंजीकृत व्यापारियों की जीएसटी में पंजीकरण कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें