पुलिस नकली उत्पाद बरामद करते हुए। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। समिता लीगल कंपनी के मैनेजर ने पुलिस के साथ नगर के शिव चौक स्थित एक दुकान में कंपनी का नकली उत्पाद बेचने के मामले में छापा मारा। दुकान से 142 हार्पिक व 720 वीट क्रीम बरामद करते हुए दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।
समिता लीगल कंपनी के मैनेजर तौकीर चौधरी ने दी तहरीर में बताया कि कंपनी समिता लीगल कंपनी का रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध है। उनकी कंपनी का माल बहुत कम बिक रहा था। सर्वेे करने के लिए वह कस्बे में पहुंचे। जब वह शिव चौक स्थित संगम जनरल स्टोर पर पहुंचे तो वहां उनकी कंपनी के नाम के नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम के साथ दुकान में छापा मारा। छापे के दौरान उनकी कंपनी के नाम से 142 हार्पिक व 720 वीट क्रीम के नकली उत्पाद मिले। नकली उत्पादों को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस की निगरानी में उन्हें सील कर दिया।
पुलिस नकली उत्पाद बरामद करते हुए। (परीक्षितगढ)