फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 42 डिग्री पहुंचा, बिजली नौ घंटे गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 42 डिग्री पहुंचा, बिजली नौ घंटे गुल
विज्ञापन


मेरठ/मोदीपुरम। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, नौ घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। दिन में जहां लू भरी हवाओं के बीच चिलचिलाती गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट से 20.6 डिग्री रहने से रात को थोड़ी सी राहत रही। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी दो और तीन मई को फैनी चक्रवात मेरठ समेत वेस्ट यूपी का मौसम बिगाड़ सकता है। दो से चार मई के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
सीजन का सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। पिछले पांच दिनों में दिन का तापमान 39 डिग्री से बढ़ते हुए 42 डिग्री पर पहुंच गया। अप्रैल के इस अंतिम दिनं गर्मी के तेवर तीखे रहे। दिन चढ़ते ही लू का असर ऐसा बढ़ा कि गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करते रखा। लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। तेज गर्मी का असर हाईवे पर भी दिखा। वाहनों की संख्या जहां कम देखने को मिली तो बाजार में भी चहल-पहल कम देखी गई। अधिकतम आर्द्रता 33 व न्यूनतम 17 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बिगड़ने के संकेत
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात के चलते आर्द्रता बढ़ने से आंधी और बारिश का इनपुट मिला है। ऐसे में मई के प्रथम सप्ताह में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। खासकर से किसानों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
पिछले आठ दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
23 39.0 20.8
24 39.6 22.8
25 39.8 24.5
26 39.6 21.8
27 40.5 24.0
28 40.6 24.0
29 41.6 23.8
30 42.0 20.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें