मेरठ से कल चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस
मेरठ। पांच महीने से रद्द चल रही मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन दो मई से शुरू होने जा रहा है। रेलवे अधिकारियोें के मुताबिक पहले इसे एक मई से शुरू किया जाना था, लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण इसे बृहस्पतिवार से शुरू किया जा रहा है। रेलवे ने ऑनलाइन आरक्षण के लिए दो मई के टिकट बिक्री शुरू कर दी है। हालांकि, इस ट्रेन को चार महीने में पांच बार संचालन की तय तिथि बताकर रद्द कर दिया था, लेकिन इस बार रेलवे ने इसे हरी झंडी दी है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने कहा कि एक मई को लखनऊ से मेरठ के लिए ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। बुधवार रात ट्रेन मेरठ पहुंच जाएगी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।