फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान निधि के रुपये खाते से वापस हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान निधि के रुपये खाते से वापस हुए
विज्ञापन

दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान के खाते में आए दो हजार रुपये वापस चले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी से करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भराला गांव निवासी नेमपाल एक हेक्टयर से कम जमीन का किसान है। वह इससे अपनी जीविका चला रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के लिए छह हजार रुपये सालाना दिए जाने का प्रावधान किया। इस योजना के तहत 24 फरवरी को किसान नेमपाल के स्टेट बैंक दौराला के खाते में पहली किश्त के दो हजार रुपये आए। वे बाद में वापस चले गए। पीड़ित पहले बैंक पहुंचा तथा अधिकारियों ने वापस होने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने फोन पर एसडीएम सरधना एवं जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराया। अब पीड़ित ने इसकी शिकायत लिखित में करने की चेतावनी दी है। वहीं, एसडीएम सरधना अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें