फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक-फार्मासिस्ट चुनावी ड्यूटी में रहेंगे, तीन दिन नहीं लगेगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगे डॉक्टर, तीन दिन बंद रहेगी ओपीडी
विज्ञापन

- आधा दर्जन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर 10, 11 और 12 को नहीं देखे जाएंगे मरीज
- जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और महिला अस्पताल में करा सकेंगे इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित होंगे। यहां के डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने के कारण 10, 11 और 12 अप्रैल को ओपीडी नहीं लगेगी। इससे सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे। इस स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीज जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और महिला जिला चिकित्सालय में उपचार करा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रभावित होने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में मलियाना, शकूरनगर, जयभीमनगर, इस्लामाबाद, लल्लापुरा और कुंडा के केंद्र हैं। इन अर्बन हेल्थ सेंटरों में रोज 100 से ज्यादा मरीज आते हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि चुनाव में चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। प्रशासन के निर्देश हैं। जिसका अनुपालन कराया जा रहा है। मरीजों को कुछ दिन परेशानी रहेगी, लेकिन यह व्यवस्था का हिस्सा है। दूसरी तरफ, आयुष के तहत आने वाले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ समेत 75 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे जिला अस्पताल की आयुष विंग में लगने वाली ओपीडी भी नहीं लगेगी। यहां आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सक बैठते हैं। इन चिकित्सकों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। यह लोग सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें