फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत पक्की है, रुके हुए कामों को देंगे गति

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच होगा मुद्दा, मेरी जीत पक्की : राजेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि वे हैट्रिक लगाएं। विपक्ष के पास करने और कहने को कुछ नहीं है। उन्होंने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच बनवाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनकी जीत का सबसे बड़ा फैक्टर नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होना है, जो आज राष्ट्रीय के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की सम्मानजनक पहचान बना चुके हैं। भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में सिर्फ विकास किया और भ्रष्टाचार का एक भी दाग हमारे दामन पर नहीं लगा। पिछली सरकारों ने सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया। भाजपा ने सांप्रदायिक और जातिवाद के वोट बैंक की राजनीति को उखाड़ फेंका है। सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया था, उसी के तहत काम किया। आज हर वर्ग भाजपा से संतुष्ट है। राजेंद्र अग्रवाल ने जीत के पीछे एक बड़ा कारण भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बताया, जो किसी भी अन्य दल के पास नहीं है। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा सबसे बड़ा और अहम है। मैं लगातार इसके लिए प्रयास करता रहा हूं। लेकिन इस कार्यकाल में पूरा जोर इस पर ही रहेगा। हापुड़ में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री की स्थापना का भी लक्ष्य है। बिजनौर सांसद के साथ मिलकर हस्तिनापुर से रेलवे लाइन पर भी काम कराने का प्रयास होगा।पार्टी में उन्हें लेकर चल रही अंतर्कलह पर सांसद ने कहा कि यह अंतर्कलह नहीं है, बल्कि एक त्वरित प्रतिक्रिया है। सभी एकजुट होकर चुनाव में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें