फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम में चुनावी सफर पर निकले भाजपा के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम में चुनावी सफर पर निकलेंगे भाजपा के दिग्गज
विज्ञापन

24 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, 26 मार्च को अमित शाह मुरादाबाद में करेंगे जनसभा
28 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मेरठ में प्रथम चरण की आठों लोकसभाओं की एकसाथ जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज चुनावी सफर पर निकल गए हैं। पश्चिमी क्षेत्र में तीन जनपदों में चुनावी जनसभाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। 26 मार्च को अमित शाह मुरादाबाद में लाइन पार स्थित मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मेरठ में तय हुआ है, वह 28 मार्च को पश्चिमी क्षेत्र की सभी आठ लोकसभाओं की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ की रैली को लेकर मंगलपांडे नगर स्थित होटल में देर रात तक मंथन हुआ। जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय स्थल पर रैली कराना तय हुआ। बैठक में तय हुआ कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्येक बूथ से एक-एक बस रैली में लाई जाएगी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने की। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, लोकसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, लोकसभा संयोजक जयकरण गुप्ता, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सत्यवीर त्यागी, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, बिजेंद्र अग्रवाल, सतेंद्र भराला, राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, करुणेश नंदन गर्ग, पीयूष शास्त्री, हरवीर पाल, वकुल रस्तोगी, संजय त्रिपाठी, राकेश शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें