मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना खुर्द में बीएड का तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें छह टोलियों में 56 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीएड विभाग का स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय शिविर में प्रार्थना, ध्वजारोहण, झंडा गीत, स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा के विषय में जानकारी दी गई। सेल्यूट एवं बायां हाथ मिलाने की जानकारी दी। शिविर में छह टोलियों ने हिस्सा लिया। जिसमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, कस्तूरबा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, मीरा बाई टोली और रविंद्र नाथ टैगोर थे। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर, डाइट प्राचार्य श्रवण यादव आदि ने टेंट का निरीक्षण किया। वहीं, प्रतिभागियों ने सवाल पूछे। अतिथियों ने कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम कर देश का नाम रोशन करें। अंत में महात्मा गांधी टोली को विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा, रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, कोर्स कोर्डिनेटर अभिजीत चटर्जी आदि उपस्थित रहे।