फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की पाइप लाइन ठीक, दिन भर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन दुरुस्त कराई, दिन भर रहा जाम
विज्ञापन

बुधवार शाम जिला महिला अस्पताल के निकट फट गई थी पाइप लाइन
मेरठ। जिला अस्पताल मार्ग पर टूटी पानी की पाइप लाइन आठ घंटे की मशक्कत के बाद ठीक की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रही। हालांकि शाम के समय जलापूर्ति सुचारु होने के बाद जनता ने राहत की सांस ली। उधर सुबह से शाम तक मार्ग पर जाम लगा रहा। सड़क पर गहरा गड्ढा होने के कारण आज भी जनता को इस मार्ग पर जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम के समय जिला महिला अस्पताल के निकट पानी की मुख्य पाइप लाइन फट गयी थी। इस कारण मार्ग पर ही नहीं, बल्कि बल्कि आसपास की गलियों में भी दो-दो फीट पानी भर गया था। लगातार कई घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा। लोगों के घरों तक पानी पहुंचा ही नहीं। शाम के समय ट्यूबवेल भी बंद कर दी थी। इस कारण खैरनगर, जलीकोठी, छतरीवाला पीर क्षेत्र में लगभग 20 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रही। लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। बृहस्पतिवार सुबह जनता बूंद-बूंद पानी के लिए भटकती रही। हालांकि जलकल विभाग के कर्मचारी सुबह सात बजे ही टूटी पाइप लाइन को ठीक करने के लिए पहुंच गए थे। सड़क खुदाई करने के बाद दोपहर तीन बजे पाइप लाइन को ठीक किया गया। उसके बाद जलापूर्ति सुचारु की गयी। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सिंहल का कहना है कि पाइप लाइन की चेकिंग के लिए अभी गड्ढा खोला गया है, जिसे शुक्रवार को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें