अमर उजाला महासंग्राम रथ आज मेरठ में
मेरठ। विभिन्न मुद्दों पर लोगों से रायशुमारी करने और उनकी आवाज बनने के लिए अमर उजाला का रथ हर दिन पहुंचता है अलग-अलग शहर तक। इसके तहत हम लेते हैं आपकी राय, टटोलते हैं आपका मिजाज और करते हैं लोगों से सीधे बात। इस रथ की शुरुआत हो रही है उत्तर प्रदेश से।
नोएडा और गाजियाबाद के बाद इस रथ का अगला पड़ाव है मेरठ। क्या है मेरठ के दिल में। क्या सोचती है शहर की जनता? पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए बडे़ आतंकी हमले से लेकर राजनीतिक नजरिये पर चिंतन होगा। समस्याओं के नासूर को समाप्त करने का आखिर क्या सबसे बेहतर उपाय मानती है जनता, इस पर बात होगी। जेहन में चल रहे ऐसे तमाम सवालों का जवाब खुद मिलेगा जनता से, जब अमर उजाला डॉट कॉम रथ होगा आपके बीच। इन सभी मुद्दों पर शाम 5 बजे चौधरी चरण सिंह पार्क में चर्चा होगी।