अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/माछरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा से पहले बुधवार को नगर के उन इंटर कॉलेजों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली, जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
नगर के एएस इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज के अतिरिक्त अन्य इंटर कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा का सेंटर बनाया है। यहां हजारों परीक्षार्थी कक्षा दस एवं 12 की परीक्षा देंगे। परीक्षा से पूर्व बुधवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज पहुंचकर अपनी-अपनी सीट देखी। छात्र-छात्राओं में बोर्ड परीक्षा देने के लिए काफी उत्साह बना हुआ है। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे सभी कक्षों में लगे हुए हैं। नकल करने वाले छात्र-छात्राओं पर कड़ी नजर रहेगी। इसके अलावा एएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक ने बताया कि बुधवार को कक्षों में रखी मेजों पर परीक्षा देने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड चिपका दिए गए हैं ताकि उन्हें सीट पाने में कोई दिक्कत न हो।
वहीं, माछरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्रों को नकलविहीन बनाने के लिए कैमरे भी लगे हैं। छात्रों के बैठने के लिए सीट की व्यवस्था कर ली है। छात्रों ने परीक्षा केन्द्रों पर जाकर सीटिंग प्लान देखा। वहीं, संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस की भी उचित व्यवस्था रहेगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक चलेगी।
केके पब्लिक स्कूल में कार्यशाला
सरधना। क्षेत्र में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा के लिए केंद्रों पर बुधवार को तैयारी पूरी कर ली गई है। जिन स्कूलों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। उन केद्रों पर बृहस्पतिवार को तैयारी पूरी कर ली गई। परीक्षा में शामिल बच्चों को बैठने के लिए कक्ष में सीटें अनुक्रमांक के हिसाब से लगाई गईं। इस दौरान पुलिस ने भी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई।
मुख्य बातें
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रहेगी
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए