नागेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी के बराबर में श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में नव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधि विधान के साथ पूजन कर मूर्ति स्थापित की गई। हवन पूजन हुआ और भगवान की आरती उतारी गई। भगवान को भोग लगाने के बाद भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया।
नागेश्वर महादेव मंदिर में शिव पार्वती, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी, श्रीराम दरबार, गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। जगद्गुरु शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने पूजा अर्चना कराई। इनके अलावा अनेक संतों ने पूजा कराई। पूजन के बाद मंदिर सभी भक्तों को पूजा के लिए खोल दिया गया। भगवान को प्रसाद का भोग लगाने के उपरांत भंडारा किया गया। हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। अमिता सिंहल, अशोक सिंहल, मुकेश गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, सुशील बंसल, नंदकिशोर बंसल, गोविंद अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, कपिल सिंहल, महेश मित्तल, पवन कुमार , मनोज गुप्ता, विपिन गोयल, संजय खुराना, विपिन गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, रवि रावल, राजीव मित्तल, विजय अग्रवाल, संजय बिंदल, अनुज, अर्चित दिनेश आदि मुख्य रहे।