फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीटू बहसूमा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार देर रात सेमीफाइनल व फाइनल खेले गए। जिसमें नीटू बहसूमा टीम ने दबथुवा टीम को कांटे की टक्कर में परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार देर रात सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबलों में पहला सेमीफानइल सचिन बहसूमा एवं पंकज दबथुवा टीम के बीच खेला गया। इसमें पंकज दबथुवा टीम ने सचिन बहसूमा टीम को 15-10 व 15-12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नीटू बहसूमा एवं गाजियाबाद टीम के बीच खेला गया। इसमें नीटू बहसूमा ने 15-13 व 15-12 से जीत हासिकर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद फाइनल में नीटू बहसूमा एवं पंकज दबथुवा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें खेल पल-पल बदलता रहा। दर्शकों का रोमांच चरम पर था। कांटे के मुकाबले में नीटू बहसूमा ने पंकज दबथवा टीम को 15-13, 13-15 व 15- 13 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के सचिव जगदीश त्यागी एवं चेयरमैन विनोद चाहल ने विजेता को ट्रॉफी एवं 11 हजार रुपये भेंट किए। उपविजेता पंकज दबथुवा टीम को सात हजार सौ रुपये भेंट किए। यहां प्रमोद चाहल, अंजुल, बिजेंद्र गिरी, आदेश, गुल्लू राठी, नितिन चाहल, प्रवीण शर्मा, सचिन शर्मा, बॉबी एवं मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
विजेता टीम को ट्रॉफी एवं ग्यारह हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया
उप विजेता टीम पंकज दबथुवा को सात हजार सौ रुपये प्रदान किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें