फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में हुआ शह-मात का खेल
विज्ञापन

मेरठ। द्वितीय खेल चेतना मेले में क्रीड़ा भारती व जिला शतरंज संघ द्वारा दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दयावती मोदी एकेडमी पल्लवपुरम में किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना और क्रीड़ा भारती के मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता रहे। अतिथि ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल को आगे बढ़ाने में विशेष भूमिका निभा रही है। शतरंज प्रतियोगिता में 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य रूप से प्रधानाचार्या ऋतु दीवान, उपप्रधानाचार्य कपिल, डॉ संदीप चौधरी, कपिल त्यागी, जयराज, श्वेता, विवेक त्यागी, रितु उपाध्याय, शोभित, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर- 7 गर्ल्स में निष्ठा त्यागी प्रथम, ब्वायज में अंशुमान, अंडर- 11 गर्ल्स में स्तूति मित्तल, शैफाली शर्मा, परिधि मित्तल, ब्वायज वर्ग में गोपाल, शौर्य प्रताप, अंकित भारद्वाज, अंडर- 14 गर्ल्स में इशिका चौहान, रिया मलिक, ब्वायज में शिवभांशु चौहान, अभिनव त्यागी, अंडर- 17 गर्ल्स में कीर्ति गौतम, शालिनी, ब्वायज में गिरीश मित्तल और आकाश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें