फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांध्यकालीन कक्षाओं को लेकर कैंपस में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सछास और एबीवीपी ने किया रजिस्ट्रार का घेराव
विज्ञापन

मेरठ। सांध्याकालीन कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर सछास और एबीवीपी के पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रार का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने सीसीएसयू कैंपस में हंगामा भी किया। छात्रों ने कई दूसरी समस्याओं को भी हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने रजिस्ट्रार को समस्याएं गिनाते हुए बताया कि एनएएस कॉलेज में सभी छात्रों को फेल कर दिया गया है। कई बार मांग किए जाने के बाद भी उनकी कॉपियां दोबारा चेक नहीं की जा रही हैं। कैंपस में सेंट्रल लाइब्रेरी को मंजूरी मिलने के बाद भी निर्माण नहीं किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि बीटेक के छात्रों की हॉस्टल की समस्याओें को देखते हुए राजेश पायलेट हॉस्टल को दोबारा खोला जाए। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मांगी गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राजदीप विकल, हैविन खान, अनमोल प्रधान, आदेश प्रधान, राहुल वर्मा, अतुल भड़ाना, मोहित भास्कर, अंकुश, शाहनवाज, आजाद, विशाल, ललित, शेखर, फराकत, अंकुश आदि मौजूद रहे। एबीवीपी के हर्ष चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने भी हॉस्टल की समस्याओं को लेकर हंगामा किया। उन्होंने रजिस्ट्रार से छात्रों की समस्याओं का जल्द हल कराने की मांग की। कैंपस के अलावा मेरठ कॉलेज में भी छात्रों ने हॉस्टल में साफ-सफाई को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें