फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांटने का प्रयास कर रहा विपक्ष : पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि सरकार के कामकाज से बौखलाए कांग्रेस, सपा, बसपा और कई दल निरंतर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश और देश का माहौल विद्वेषपूर्ण बनाने का कुचक्र रचा जा रहा है। जाति, धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास हो रहा है। आने वाले समय में हमें और चुनौती पूर्ण कार्य करने हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व की बसपा और सपा सरकारों द्वारा मचाई गई लूट के खुलासों और जांच की कार्रवाई से बेचैन भ्रष्ट विपक्ष नकारात्मक हमले कर रहा है। प्रदेश में जब हमारी सरकार बनी थी तो हमें भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी का वातावरण मिला था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश कार्य समिति की बैठक 12 अक्तूबर को गंगा के तट पर कानपुर में हुई थी। इस बार भी कार्य समिति की बैठक 11-12 तारीख को स्वतंत्रता संग्राम की इस धरा पर महाभारत कालीन प्राचीन हस्तिनापुर की धरती पर हो रही है। मां गंगा का आशीर्वाद हमें मिल रहा है। ये संयोग है। संयोग दैवीय शक्तियों से बनता है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार युवा, महिला, उद्यमी सभी के सपनों को सहेजकर आगे बढ़ रही है। सामाजिक मान्यताओं, विषमताओं को मिटाने में अभी हमें और कार्य करना बाकी है। बेटियों को संपूर्ण सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। अत्याचार और अनाचार को दूर हटाकर स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में सरकार प्रयत्नशील है। पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार ने बेदाग सफर तय किया है। जिसके लिए हम बधाई देते हैं।
पांडेय ने कहा कि कनेक्टिविटी रिवॉल्यूशन के विभिन्न घटकों का अधिकाधिक प्रयोग करके हम सबको संपूर्ण समाज की हर धारा के साथ स्वयं को जोड़ना है। हम महान तभी बनेंगे जब जीवन के सभी क्षेत्र में विचारों की एकता, लक्ष्य की एकता और कर्म की एकता प्रदर्शित कर सकें। इसलिए अनुशासन, राजधर्म की मर्यादा के साथ सुशासन लाकर सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। हमारी यही कार्यशीलता 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को आगे लेकर जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 74 संसदीय सीटों को जीतने का लक्ष्य दिया है। हमें इस लक्ष्य को भी पार करना है।
गिनाए विकास कार्य
डॉ. पांडेय ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि जो काम पिछले वर्षों में सरकारें नहीं कर पाईं वो योगी सरकार में हो गया। बुंदेलखंड में देश के लिए स्वदेशी रक्षा उत्पाद तैयार होने का काम चल रहा है। फरवरी में हुए इन्वेस्टर समिट में 61 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल में उतारने पर सफलता प्राप्त की गई है। एक लाख इक्कीस हजार किलोमीटर गड्ढा मुक्त सड़कें मिली थी। हमने चौरासी हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया है। सेंट्रल रोड फंड से प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये का फंड मिला। पहले मात्र सात सौ करोड़ रुपये मिले थे। 16650 गांवों में चौपाल का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन




खास बातें:
- कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें