मेरठ। परतापुर हवाई पट्टी पर सीएम योगी के स्वागत के लिये कई विधायक, सांसद व कार्यकर्ता अंदर जा रहे थे। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक जब अपने काफिले के साथ हवाई पट्टी पहुंचे तो गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जिस पर विधायक भड़क उठे और सुरक्षा कर्मियों से उलझ गए। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि आपका नाम लिस्ट में नही है। एक नेता के द्वारा बात किए जाने पर विधायक अंदर पहुंचे। जिसके बाद विधायक अन्य कई विधायकों को लेकर वापस गेट पर आए और सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह से सुरक्षा कर्मियों की शिकायत की। कहा कि विधायकों को भी अंदर जाने रोका जा रहा है शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को मालूम नही था इसलिए ऐसा हुआ होगा।