फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी सुबह से लंबी लाइन
विज्ञापन

मोदीनगर/मुरादनगर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। लोग पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इनमें युवतियों और महिलाओं को संख्या अधिक थी। वहीं प्रशासन ने भोले के भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए थे।
विज्ञापन

श्रद्धालु भोर में ही पूजा सामग्री के साथ शिवालयों की ओर जाते हुए दिखाई दिए। हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जाकर महादेव का जलाभिषेक किया। मोदी मंदिर, छतरी वाला मंदिर, गोविंदपुरी का बड़ा शिवमंदिर आदि के अलावा अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। उधर, मुरादनगर में सुराना गांव निवासी घुमेश्वर महादेव शिव मंदिर के पंडित सीताराम शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से शिवभक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। दो हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। आयुध निर्माणी परिसर स्थित पुराना शिव मंदिर भी पर लोगाें की भीड़ रही। छोटा हरिद्वार गंगाघाट, बस स्टैंड के निकट शिव मंदिर, अबूपुर गांव स्थित शिव मंदिर आदि पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें