लोक सशक्तिकरण में 702 पात्रों का चयन
मेरठ। जिला प्रशासन द्वारा जनपद में संचालित लोक सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण के सातवें दिन जनपद के 12 ब्लॉकों के 60 गांवों में से 702 पात्रों का चयन किया गया। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हर जरूरतमंद व वंचित पात्र को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए चयनित किया जा रहा है वह अपना लाभ पाकर सशक्त बन सके। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण पूर्ण होने के बाद शेष ग्राम पंचायतों को अगले चरणों में अभियान चलाकर पात्रों का चयन किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि ब्लॉक मेरठ में राशन कार्ड के 165, उज्जवला के 16, पेंशन के 68, खरखौदा में राशन कार्ड के 50, उज्जवला योजना के 04, जानी में राशन कार्ड के 61, उज्जवला योजना के 02, पेंशन योजना के 06, रोहटा में राशन कार्ड के 53, उज्जवला योजना के 11, पेंशन योजना के 12, रजपुरा में राशन कार्ड के 06, पेंशन योजना के 04, मवाना में राशन कार्ड के 56, उज्जवला के 18, माछरा में राशन कार्ड के 48, उज्जवला के 26, पेंशन के 04, परीक्षितगढ़ में राशन कार्ड के 05, उज्जवला के 03, हस्तिनापुर में राशन कार्ड के 23, , पेंशन के 01, सरधना में राशन कार्ड के 11, दौराला में राशन कार्ड के 13, उज्जवला के 02, पेंशन के 04, सरूरपुर में राशन कार्ड के 24, उज्जवला के 04, पेंशन के 02, कुल 702 पात्र वंचितों को चयनित किया गया है।