विद्यार्थियों को बताई भूगर्भ जल दोहन से होने परेशानी
मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा भूगर्भ जल का दोहन रोकने के उद्देश्य से 16 जुलाई से शुरू किए गए भूजल सप्ताह के दूसरे दिन भूगर्भ जल विभाग सेंट फ्रांसिस स्कूल पहुंचा। यहां विभागीय अधिकारियों ने जहां स्कूल प्रबंधन से स्कूल में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार कराने का सुझाव दिया, तो छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को भूगर्भ जल दोहन से आ रही दिक्कतों को विस्तार से बताया। इस चर्चा के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर अपनी सहमति जताई। भूगर्भ जल विभाग से वरिष्ठ जियोफि जिसिस्ट अजय कुमार सिंह, डीके त्यागी सहित स्कूल की प्रधानाचार्य, छात्राएं आदि उपस्थित रहें।