फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामार बसों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन

मेरठ। डग्गामार बसों की बढ़ती जा रही संख्या और खुली चुनौती से रोडवेज और आरटीओ विभाग चेतने लगे हैं। दोनों विभागों के अधिकारी जल्द ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली और गढ़ रोड पर डग्गामार बसों और अन्य छोटे वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। सत्ताधारी नेताओं की सरपरस्ती में चल रहे इन अवैध वाहनों के खिलाफ आरटीओ और पुलिस कर्मी कार्रवाई करने से बचते हैं। मामला परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव के पास भी पहुंचा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहीं मीडिया में लगातार सुर्खियां बनने के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। अब आरटीओ का प्रवर्तन दल रोडवेज अधिकारियों के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही दोनों विभागों के अधिकारी बैठकर अभियान की रणनीति बनाएंगे। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि रोडवेज अधिकारी उनके विभाग पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हैं। इसके चलते उनके साथ ही अब डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एक दो दिन में बैठकर कार्यक्रम तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें