फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने जेडी कार्यालय में की पेंशन पुनरीक्षण की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने की पेंशन पुनरीक्षण की समीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की मंडलीय बैठक संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में हुई। जिसमें एक जनवरी 1986 से 31 दिसंबर 2015 तक सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पेंशन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। समीक्षा में अधिकांश प्रकरण लंबित होने पर आक्रोश जताया गया।
संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने पेंशन पुनरीक्षण की समीक्षा की। उमेश त्यागी ने कहा कि एक जनवरी 2018 के शासनादेश के अनुसार उक्त शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण प्रस्तावित है। शासन का आदेश है कि 30 जून तक सभी का निस्तारण किया जाए। लेकिन अभी तक अधिकांश मामले लंबित हैं। डॉ. त्यागी ने बताया कि 25 मई को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से वार्ता हुई थी। जिसमें विगत वर्ष प्रस्तावित शिक्षकों के स्थानांतरण अपर शिक्षा निदेशक स्तर से निस्तारित किए जाने शुरू हो गए हैं। बैठक में मिड-डे मील निरीक्षण को लेकर शिक्षकों के किए जा रहे उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। दबथुआ इंटर कालेज के निलंबित प्रधानाचार्य की बहाली और खरखौदा के डीके शर्मा का वेतन भुगतान की मांग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने सभी मामले निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीचंद शर्मा, अरुणपाल आत्रेय, महावीर प्रसाद त्यागी, विनोद यादव, राजेंद्र त्यागी, सुधीर यादव, श्रीचंद चौहान, डा. सुखनंदन, मनवीर सिंह, राजवीर राठी, लाल बहादुर, मुकेश त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, अनुराग शर्मा, बिजेंद्र ध्यानी, सुभाष चंद्र कौशिक, सुशील त्यागी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें