फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी की बढ़ती जा रही लेटलतीफी, 13 घंटे लेट पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
13 घंटे लेट पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

मेरठ। राज्यरानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी यह ट्रेन 13 घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। इसके चलते ट्रेन को प्रस्थान समय से दस घंटे लेट रवाना किया गया। नौचंदी और संगम एक्सप्रेस भी लेट पहुंच रही है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस पिछले दस दिन से लेट चल रही है। इसकी लेट लतीफी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रात साढ़े दस बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचने वाली यह ट्रेन रिकार्ड 13 घंटे की देरी से बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे पहुंची। इसके अलावा नौचंदी व संगम एक्सप्रेस भी समय की पटरी पर नहीं लौट रही है। नौचंदी एक्सप्रेस पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे और संगम एक्सप्रेस सुबह साढ़े नौ बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी बढ़ने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
नौचंदी और संगम एक्सप्रेस भी रही लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें