फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। कार सवार बिजली ठेकेदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गांव भोला निवासी राज कुमार (38) पुत्र खुशीराम बिजली विभाग में ठेकेदारी करता था। पुलिस के अनुसार बुधवार रात स्विफ्ट कार से घर लौट रहा था। रोहटा रोड स्थित गांव दिलावरा के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार राजकुमार के एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चे अभी छोटे ही हैं। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बबली व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


खास बातें:
रोहटा रोड स्थित गांव दिलावरा के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें