फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में मिली एक ही अनुक्रमांक की दो उतर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा में भले ही शासन से नकल को लेकर सख्ती रही हो, लेकिन मूल्यांकन केंद्रों पर जो नजर आ रहा है उससे साफ पता चल रहा है नकल माफिया भी अपनी करनी से बाज नहीं आए। शुक्रवार को केके इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ये उत्तर पुस्तिका लखनऊ परिक्षेत्र से आई हैं। उनके यहां पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। अंग्रेजी विषय के एक बंडल में एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं इस मामले में शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने के पीछे शिक्षा माफियाओं का खेल है। वहीं कुछ का कहना है कि यह परीक्षार्थी की गलती भी हो सकती है। जिसने अपने पास वाले लड़के की नकल करते हुए अपनी उत्तर पुस्तिका का डाटा भरते समय यह त्रुटि कर दी हो।
विज्ञापन


खास बातें:
केके इंटर कालेज में अंग्रेजी हाईस्कूल विषय के मूल्यांकन में गड़बड़ी आयी सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें