फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी निवासी प्रवीण पाल पुत्र चंद्रपाल ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह एक विवाह समारोह में रुड़की रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आया था, जहां से वाहन चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांजा समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करी के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रामपुरी निवासी प्रवीण पुत्र बारुमल को डेढ़ किलो गांजा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बालक छत से गिरकर घायल
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना निवासी पांच वर्षीय आकिल पुत्र फरजान अपने घर की छत से गिरकर से गिरकर घायल हो गया। जिसे परिजन चिकित्सालय लेकर पहुंचे। बालक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


फ्लैट देने के नाम छह लाख हड़पे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के साउथ भोपा रोड निवासी ऊषा बालियान ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर कुछ लोगों पर फ्लैट देने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2012 में गोकुल हाईट्स के नाम से निर्माणाधीन कॉलोनी में उसने दो फ्लैट बुक कराए थे। जिसकी ऐवज में कॉलोनी बनाने वालों ने छह लाख रुपये लिए थे, लेकिन पांच साल बाद भी उसे फ्लैटों पर कब्जा नहीं दिया गया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी उसे धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें