फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी इंटर कॉलेज में फिर नारेबाजी, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। एसडी इंटर कॉलेज में विवाद जारी है। मंगलवार को भी नारेबाजी और हंगामा हुआ। वहीं कक्षाएं नहीं चलीं। दूसरी तरफ इस संबंध में कुछ छात्रों व उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसीएम द्वितीय को जांच सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वहीं, समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने कमिश्नर और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस संबंध में शिकायत की है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के विषय में अवगत कराया है। इसके अलावा एसडी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल बीबी बंसल का कहना है कि अस्थायी शिक्षकों का वेतन जल्द ही मिल जाएगा, दो माह के वेतन की व्यवस्था कर दी गई है। जहां तक प्रवक्ता मनोज के निलंबन की बात है, उस पर प्रबंधन समिति की मीटिंग में फैसला किया जाएगा। गौरतलब है कि सदर स्थित एसडी इंटर कॉलेज में पिछले कुछ दिन से घमासान चल रहा है। इसी वजह से पिछले सप्ताह छुट्टी करनी पड़ी थी। सोमवार-मंगलवार को स्कूल खुले, मगर पूरी तरह से पढ़ाई नहीं हो सकी। इस स्कूल में करीब 4200 विद्यार्थी हैं। 70 शिक्षक हैं, जिनमें से 40 अस्थाई हैं।
विज्ञापन


खास बात
कुछ छात्रों व उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें