अशफाक उल्लाह का बलिदान दिवस मनाया
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहीद अशफाक उल्लाह खां का बलिदान दिवस मनाया। नदीम उर रहमान के आवास खैरनगर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सह मीडिया प्रभारी नासिर सैफी ने कहा कि अशफाक उल्लाह जैसे शहीदों के बलिदानों से ही भारत आजाद है। कार्यक्रम में आरिफ खान, साजिद अहमद, जुबैर, नाजिम इकबाल, शब्बन मंसूरी, मयंक कौशिक, शुभम त्यागी, दानिश आदि रहे।